अमरोहा: अमरोहा में नेशनल हाइवे 9 पर पुलिस ने ड्रोन कैमरों से कांवड़ यात्रा पर रखा नजर, योगी पुलिस का हाईटेक पहरा
Amroha, Amroha | Jul 13, 2025 अमरोहा जनपद में श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2025 को शांति और सुरक्षा के साथ सम्पन्न कराने के लिए अमरोहा पुलिस सतर्क है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशन में जिले से होकर गुजरने वाले कांवड़ मार्गों पर ड्रोन से लगातार निगरानी की जा रही है। ड्रोन कैमरों की मदद से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, ताकि कोई भी अवांछनीय तत्व यात्रा में खलल न डाल सके।