अमरोहा: अमरोहा नगर में मामूली बात को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
Amroha, Amroha | Jul 13, 2025 अमरोहा नगर में मामूली बात को लेकर दबंगों ने ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की हैं यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो भी आज रविवार की दोपहर करीब 3:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि कुछ युवक बैखौफ होकर सड़क पर ही हवाई फायरिंग कर रहे हैं जिससे आसपास के लोगों में दहशत मच गई।