थाना कमलानगर पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए फेक इंस्टाग्राम आईडी से युवती को अश्लील मैसेज, पैसों की मांग व AI जनित अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। CCTV व तकनीकी जांच के आधार पर बल्केश्वर से पकड़े गए आरोपियों के पास से एक स्कूटी व दो मोबाइल फोन बरामद हुए।