चकिया: चकिया के मोहम्मदाबाद पुल पर भीषण जाम, पुलिस ने मेहनत के बाद दिलाई राहत
चकिया कस्बा क्षेत्र के मोहम्मदाबाद पुल पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे भीषण जाम लगने से लोगों को परेशानी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात सुचारु कर जाम खत्म कराया, जिससे लोगों को राहत मिली।स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल पर अक्सर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे राहगीरों और यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है।