बांधवगढ़: सिविल सर्जन विवाद में नया मोड़: युवक अरमान सोनी का दावा—दबाव बनाकर दर्ज कराई गई झूठी शिकायत
उमरिया जिले में सिविल सर्जन डॉ. सोनी से जुड़े विवाद ने नया मोड़ ले लिया है डॉ.सोनी द्वारा मारपीट और लूटपाट की शिकायत दर्ज कराने के बाद दूसरे पक्ष के युवक अरमान सोनी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।अरमान का आरोप है कि कुछ लोगों ने उस पर दबाव बनाकर डॉक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ का झूठा मामला दर्ज कराया। युवक ने पूरे घटनाक्रम को अपने खिलाफ रचा गया बड़ा षड्यंत्र बताया