लोहरदगा: डायट चिरी में पालाश बहुभाषी शिक्षा कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित
पालाश बहुभाषी शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत डायट चिरी, लोहरदगा में बीआरपी, सीआरपी एवं शिक्षकों के लिए आयोजित दो दिवसीय विद्यालय संग्रहालय एवं कहानी-कथन उत्सव कार्यशाला का शुभारंभ मंगलवार दोपहर लगभग 1:30 बजे किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी लोहरदगा दास सुनंदा चंद्रमालेश्वर तथा अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मोनीदीपा बनर्जी ने संयुक्त रूप