लोहरदगा: समाहरणालय मैदान में सड़क सुरक्षा क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जिला प्रशासन ने पुलिस प्रशासन को 5 विकेट से हराया
लोहरदगा परिवहन विभाग की पहल पर मंगलवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे लोहरदगा समाहरणालय मैदान में सड़क सुरक्षा को लेकर एक विशेष क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता को सड़क सुरक्षा क्रिकेट टूर्नामेंट नाम दिया गया, जिसमें जिला प्रशासन लोहरदगा, पुलिस प्रशासन लोहरदगा, नगर पालिका लोहरदगा तथा लोहरदगा प्रेस क्लब की कुल चार टीमों ने भाग लिया।