गम्हरिया: हार्डवेयर दुकान में चोरी, वेंटीलेटर तोड़कर 25 हजार की संपत्ति ले उड़े चोर
गम्हरिया में चोरों का आतंक जारी है। बीती रात बस स्टैंड के पास स्थित प्रीति हार्डवेयर दुकान में वेंटीलेटर तोड़कर चोर घुस गए और करीब 25 हजार रुपये के सामान व नकदी की चोरी कर ली। दुकानदार रामकुमार भगत ने बताया कि सीसीटीवी और डीवीआर भी तोड़ दिए गए। पुलिस ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है।