कैराना कोतवाली में क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि करीब तीन वर्ष पूर्व उसके पति की मृत्यु हो गई थी। घर पर वह दो बच्चों के साथ अकेली रहती है। आरोप है कि गांव जहानपुरा निवासी जावेद उस पर बुरी नजर रखता है और आए दिन मोबाइल फोन पर कॉल करके उसे परेशान करता है। 18 नवंबर की रात्रि में आरोपी जावेद उसके घर में घुस आया।