कलान: गांव विचोला के निकट रोडवेज और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
कलान-शाहजहांपुर रोडवेज बस और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चन्द पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।वहीं पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु पीएम हाउस शाहजहांपुर भेज दिया जहां सोमवार को उसका पोस्टमार्टम किया गया।