मनिहारी: मनिहारी की तीन पंचायतों में बुधवार को होगा पेक्स अध्यक्ष और सदस्यों का चुनाव, तैयारियां पूरी
मनिहारी के तीन पंचायतों में बुधवार को पैक्स अध्यक्ष एवं सदस्यों के लिए मतदान कराया जाएगा। धूरियाही, दिलारपुर और नारायणपुर पंचायत में सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद शाम 7 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी और उसी दिन परिणाम घोषिकिया जाएगा। निर्वाची पदाधिकारी सनत कुमार ने मंगलवार को 5 बजे बताया कि बुधवार को तीन पंचायत में पेक्स: चुनाव होगा।