निघासन: खाद्य विभाग ने निघासन ढकेरवा समेत जिले के विभिन्न स्थानों पर 10 दुकानों से खान-पान की चीजों के नमूने लिए, मच गया हड़कंप
लखीमपुर खीरी जिले में होली का त्योहार आते ही खाद्य विभाग की टीम हरकत में आ गई है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम आशीष मौर्य व बृजेंद्र शर्मा ने अपनी टीम के साथ लखीमपुर खीरी जिले के निघासन व ढकेरवा समेत विभिन्न 10 स्थान पर 10 नमूने लिए हैं। अब तक कुल 54 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं।