निघासन: पत्रकार की गोली मारकर हत्या के मामले में AIPJA ने नारेबाजी कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम निघासन को सौंपा
जनपद सीतापुर में एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी। घटना से लखीमपुर खीरी जिले के पत्रकारों में भारी आक्रोश उत्पन्न हो गया है। ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले पत्रकारों ने विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल को संबोधित कर एसडीएम निघासन राजीव निगम को ज्ञापन सोपा है।