जगदीशपुर: मेरी मां को ढूंढ़ दीजिए थानेदार साहब, लापता महिला की तलाश में बेटे की भावुक गुहार, ललमटिया पुलिस ने शुरू की तलाश
ललमटिया थाना क्षेत्र के नसरतखानी इलाके में किराये के मकान में रहने वाले एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब घर से निकली महिला कई दिनों बाद भी वापस नहीं लौटी। बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र के बटसार गांव निवासी राजू कुमार ने अपनी लापता मां कीर्ति देवी की सकुशल बरामदगी के लिए लाल मठिया थाना पुलिस से गुहार लगाई है।