पिपलोदा: गांव नवेली रोड से पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से 25 क्वार्टर देसी प्लेन अवैध शराब की जब्त, केस दर्ज
Piploda, Ratlam | Apr 10, 2024 कालूखेड़ा थाना अंतर्गत पुलिस ने गांव नवेली रोड पर राकेश नामक व्यक्ति को अवैध 25 क्वार्टर प्लेन देसी शराब ले जाते गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नवेली रोड पर 25 क्वार्टर देसी प्लेन अवैध शराब लेकर जा रहा है। पुलिस ने शराब जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है।