रायबरेली: रायपुर महेरी गांव के पास भीषण आग में कई बीघे गेहूं की फसल जलकर राख, फायर ब्रिगेड की देरी से ग्रामीणों में आक्रोश
Raebareli, Raebareli | Apr 12, 2026
भदोखर थानाक्षेत्र के,रायपुर महेरी गांव के पास,रविवार को भीषण आग लग गई जिसमें कई बीघे के गेहूं की फसल जलकर राख हो गई,फायर ब्रिगेड की टीम के देरी पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला है।इस दौरान करीब 50 बीघे फसल जलकर राख हो गई,फिलहाल घटना की जानकारी पर पहुंची,जिला प्रशासन की टीम भी नुकसान का आकलन कर रही है जल्द ही क्षतिपूर्ति की जाएगी।