बुधवार की सुबह रामद्वारा क्षेत्र में ओवरब्रिज की रेलिंग में गमछा बांधकर फांसी पर लटके युवक की बुधवार शाम 7 बजे तक पहचान नहीं हो सकी। सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि उसकी पहचान करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। उसकी जेब में पर्ची भी मिली थी जिस पर उसे श्वास की बीमारी होने और उसकी परेशानी की वजह से सुसाइड करने की बात लिखी है।