बिहार: बिदुपुर गांव में करंट की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल।
Bihar, Nalanda | Jun 17, 2024 नालंदा थाना क्षेत्र के बिदुपुर गांव में करंट की चपेट में आने से सातो गिरी के 20 वर्षीय पुत्र सुनील गिरी की मौत हो गई। मृतक के परिजन ने बताया कि सुनील अपने बहन के घर गया हुआ था। बहन गंगा दशहरा नहाने के लिए गई थी। बहन का खाना बनाने लगा। इस दौरान स्प्रिंग का एक तार लटका हुआ था ।उसको यह पकड़ लिया। पकड़ने के बाद सुनील गिरी को करेंट लग गया।