कोलारस: कोटा नाका के जंगल में महुआ बीन रहे बुजुर्ग पर भालू का हमला, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर
शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के कोटा नाका वन परिक्षेत्र में शनिवार सुबह भालू के हमले से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। महुआ बीनने गए बुजुर्ग पर अचानक भालू ने हमला कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से उसे पहले प्राथमिक अस्पताल और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया गया।