कटनी नगर: कटनी में ग्रीष्मकाल में जल संकट से राहत, निगम की 24x7 जलापूर्ति व्यवस्था
कटनी में भीषण गर्मी के बीच नगर निगम नागरिकों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। सिटी सप्लाई, ट्यूबवेल और टैंकरों के माध्यम से शहर के सभी क्षेत्रों में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जा रही है जलप्रदाय व्यवस्था की निगरानी के साथ निगम ने लगभग 26 टैंकरों को तैनात किया है, जो जरूरतमंद क्षेत्रों में पेयजल पहुंचा रहे हैं।