चकाई: गंगटी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, पथराव के बाद चली गोली
Chakai, Jamui | Oct 8, 2025 चकाई प्रखंड के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के गंगटी गांव में बुधवार को बारह बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव की घटना हुई। घटना के दौरान गोली चलने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इस विवाद में एक व्यक्ति हेमलाल यादव घायल हो गया, जिसे परिजनों ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल चकाई में भर्ती कराया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचा