मुज़फ्फरनगर: आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार को लोक अदालत का सहारा, 50 हजार का लोन घटकर 34 हजार, राष्ट्रीय लोक अदालत ने दिलाई बड़ी राहत
मुज़फ्फरनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत एक गरीब परिवार के लिए राहत बनकर सामने आई। साउथ सिविल लाइन निवासी अनुज पाल पर 50 हजार रुपये का लोन बकाया था, लेकिन लोक अदालत में उनका मामला 34 हजार रुपये में निपट गया। 16 हजार रुपये की छूट और पूरा ब्याज माफ होने से परिवार को बड़ी राहत मिली। पत्नी रनीता ने प्रशासन और न्याय व्यवस्था का आभार जताया।