लखीमपुर खीरी के खमरिया पंडित क्षेत्र में रविवार शाम 5:30 बजे भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। यह यात्रा बसढिया चौराहे से शुरू होकर राम जानकी मंदिर तक पहुंची, जहां भक्तों ने पूजा-अर्चना कर फूल-मालाएं अर्पित कीं। पूरे मार्ग में “जय श्रीराम” के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।