ग्राम साढ़ूमल में जिम्मेवारों की लापरवाही के चलते गांव में सफाई व्यवस्था चौपट नजर आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में सफाई कर्मियों की तैनाती के बावजूद भी काम न किए जाने के कारण गांव के सरकारी स्कूल के सामने गंदगी का अंबार है।जिसके चलते स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है उन्होंने उक्त मामले में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।