रहुई: सोनसा गांव के पास ब्रह्मस्थान में कार ने बाइक को टक्कर मारी, बाइक सवार की मौत
Rahui, Nalanda | May 11, 2026 रहुई थाना क्षेत्र के सोनसा गांव के पास स्थित ब्रह्मस्थान के पास बिहटा- सरमेरा मुख्यमार्ग पर रविवार की रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया टक्कर के उपरांत बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक की पहचान बिंद थाना क्षेत्र के खालसा गांव निवासी देवेंद्र केवट के 22 वर्षीय पुत्र रवि कुमार ने रूप में की गई है।