चूरू: बजट में चूरू को मिली बड़ी सौगात: एलिवेटेड रोड, आरओबी और यमुना जल परियोजना को मिली गति
Churu, Churu | Feb 12, 2026 वित्तमंत्री दीया कुमारी द्वारा प्रस्तुत राज्य बजट में चूरू जिले के लिए 21 महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। हथिनीकुंड बैराज से राजगढ़ के हासियावास तक यमुना जल लाने हेतु 32 हजार करोड़ के प्रावधान से परियोजना को रफ्तार मिलेगी। चूरू शहर में 130 करोड़ से एलिवेटेड रोड बनेगी, जिससे जयपुर मार्ग सुगम होगा।