देवासी गांव में शुक्रवार को धान का पुंज रखने के विवाद में पड़ोसी ने सास- बहू के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी दोनों का इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में डाॅक्टर नीतिश कुमार द्वारा किया गया। घटना को लेकर पीड़िता ने थाने में दोपहर बाद करीब 3 बजे गांव के ही सीता देवी सहित अन्य के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराया है।