फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण क्षेत्र भाऊ का नगला एक फैक्ट्री में हुई श्रमिक की मौत, शव पोस्टमॉर्टम को लाया गया जिला अस्पताल
थाना दक्षिण क्षेत्र भाऊ का नगला स्थित मित्तल कारखाने में एक श्रमिक को चूड़ी कटाई कार्य के लिए लाया गया था। जिसका नाम गूंगा बताया गया। जानकारी के मुताबिक कार्य करने के दौरान तबियत बिगडी, उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शव विच्छेदन गृह में रखवाया गया है।