हरनौत: करौटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर चेरो गांव के रामदेव यादव के पुत्र छोटू कुमार की मौत, परिवार में मातम
बख्तियारपुर के पास करौटा रेलवे स्टेशन पर बुधवार की शाम लगभग 5:30 बजे ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान हरनौत प्रखंड क्षेत्र के चेरो गांव के निवासी रामदेव यादव के लगभग 18 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि मृतक छोटू कुमार बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ के अपने बहन के पास