बक्सर विधानसभा क्षेत्र-200 के लिए बुधवार को 1:00 अपराहन के बाद मध्य विद्यालय चुरमनपुर स्थित डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मी अपने बुथ के लिए सामग्री के साथ रवाना हुए। इसके पूर्व जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी विद्यानन्द सिंह एवं पुलिस अधिक शुभम आर्य द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत पोलिंग पार्टियाँ एवं सुरक्षा बल मतदान सामग्री के साथ रवाना हुए