बरियारपुर: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिला अध्यक्ष ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया
शुक्रवार को शाम 6:00 लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिला अध्यक्ष प्रमोद पासवान की अगवाई में होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित की गई। वही एक दूसरे को गुलाल लगाकर तथा गले लगाकर होली की बधाई दी साथ ही साथ शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाई। सभी लोग झूमते हुए होली होली की बधाई एक दूसरे को देते दिखे। जिला परिषद सदस्य दुर्गेश सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।