बरियारपुर: विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
गुरुवार को 11:00 बजे गुप्त सूचना के आधार पर नया रामनगर थाना ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। वहीं इसकी जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष द्वारा बताया गया की खूब सूचना के आधार पर हमारे पुलिस टीम छापेमारी कर 13.375लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।