हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरिहांस गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद स्थानीय थाना की पुलिस व सब इंस्पेक्टर चितरंजन कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।