*महू में सामाजिक विचार मंच द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित, 53 यूनिट रक्त संग्रहित* महू। सामाजिक विचार मंच महू द्वारा रेड क्रॉस हॉस्पिटल महू में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों के सहयोग से कुल 53 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।