शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में आम के वृक्ष में आए मंजर देखकर किसान सोच कर प्रसन्न हुए की आम की उन्नत फसल होगी। किंतु मंजर बड़ा होने के साथ ही उसमे फल आने के पूर्व मधुआ बीमारी लगना शुरू हो गई है। जिससे किसान चिंतित है। सोमवार की दोपहर बाद करीब 3 बजे किसान मनीष सिंह ने बताया की मंजर को दवा से धोने का काम शुरू कर दिया गया है। बावजूद मधुआ बीमारी कम नहीं हो रहा है।