बिसौली: रानेट गांव के समीप तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
बिसौली कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। रानेट गांव के समीप बुधवार को 6 बजे करीब एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि नई पिकअप गाड़ी तेज गति में थी और अचानक अनियंत्रित होकर बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।