सिमडेगा :- उपायुक्त कंचन सिंह के निर्देश पर खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 में जिले के 16 लैम्पसों में धान अधिप्राप्ति जारी है। 15 दिसंबर से शुरू खरीद में अब तक 11,538 किसानों का निबंधन हुआ है। लक्ष्य दो लाख क्विंटल है, जिसमें 172 किसानों से 9,145.97 क्विंटल धान खरीदा गया है। सोमवार को 5 बजे जानकारी दी गई।