पडरौना: रामकोला रोड पर मिश्रौली नहर पुलिया के पास बड़ा हादसा टला, चलते ई-रिक्शा का चक्का खुला, पलटने से एक यात्री घायल
कुशीनगर जिले के रामकोला रोड स्थित मिश्रौली नहर पुल के पास मंगलवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सवारी से भरी ई-रिक्शा का चक्का अचानक चलती हालत में खुल गया। चक्का खुलते ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे एक यात्री घायल हो गया। घायल यात्री को कमर में चोटें आई हैं, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल अस्पताल भिजवाया। घायल यात्री को हुआ इलाज।