धनघटा: घोरांग गांव में कच्ची शराब को लेकर आबकारी विभाग की टीम ने दबिश के दौरान एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
धनघटा थाना क्षेत्र के घोरांग गांव में आबकारी विभाग की टीम ने गुरूवार को दोपहर 2:00 बजे दबिश के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वहीं अभियुक्त के पास से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम आबकारी निरीक्षक राज किशोर पटेल, आरक्षी यशवंत सिंह, आरक्षी राम कल्प मौर्या, आरक्षी मुमताज अहमद ने गिरफ्तार किया है।