धनघटा: बैडडवा गांव में नाबालिग को मारने पीटने के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज
महुली थाना क्षेत्र बैडडवा गांव में 16 तारिख दिन शुक्रवार को मारपीट की घटना की गई थी। इस ख़बर को पब्लिक एप ने प्रमुखता से दिखाई थी। ख़बर को संज्ञान में लेते हुए महुली पुलिस ने नाबालिग के परिजनों की तहरीर पर बुधवार को दोपहर 2:00 बजे गंभीर धाराओं में विनीत, संदीप, लाल जी के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि जांच शुरु कर दिया गया है।