छतरपुर नगर: कंपनी कर्मचारियों के विवाद में युवक की मौत, हत्या के दोनो आरोपी गिरफ्तार,एसपी ने दी जानकारी।
बमीठा थाना क्षेत्र में कंपनी में साथ काम करने वाले कर्मचारियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक कर्मचारी पर लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।वही इस मामले में आज 6 जून शाम करीब 5:00 बजे छतरपुर एसपी रजत सकलेचा ने जानकारी दी है।