आगरा: डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर विवाद, हटाने की कोशिश पर दलित समाज में आक्रोश, खंदारी परिसर के पास का मामला
आगरा के खंदारी परिसर के पास डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जिस प्लॉट पर प्रतिमा लगी है उस पर एक व्यक्ति ने कोर्ट में केस जीतने का दावा किया है और प्रतिमा हटाने की कोशिश की जा रही है। इससे दलित समाज में आक्रोश फैल गया। बहुजन पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर प्रशासन से दो माह का समय मांगा है। शहर में तनाव, पुलिस अलर्ट पर है।