तेघरा: अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में गैस एजेंसी संचालकों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक
तेघड़ा अनुमंडल कार्यालय में मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में गैस एजेंसी संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में क्षेत्र में घरेलू और व्यावसायिक गैस की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और उपभोक्ताओं को सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विस्तृत समीक्षा की गई