धनतेरस के पावन अवसर पर उज्जैन के कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने सादगी और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक ग्रामीण महिला के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी। तराना दौरे से लौटते समय दोनों अधिकारी उज्जैन-तिरुपति धाम कानीपुरा रोड पर एक ग्रामीण क्षेत्र में दिए बेचती महिला के पास सामान्य ग्राहक बनकर पहुंचे और दिए खरीदे। महिला को इस बात का अंदाज