झांसी: खजुराहो स्टेशन का हुआ कायाकल्प, महाप्रबंधक ने विकास कार्यों की रफ्तार का किया निरीक्षण, झांसी मंडल ने दी जानकारी
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने बुधवार को पुनर्विकसित हो रहे खजुराहो स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन की स्वच्छता, शौचालयों और सर्कुलेटिंग एरिया का जायजा लेते हुए यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने कोचिंग डिपो और पिट लाइन के ले-आउट को गहराई से परखा। साथ ही, टॉवर वैगन से कॉर्ड लाइन का निरीक्षण किया।