धमतरी: जिले में रात भर से हो रही झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, खेती के कार्य में आएगी तेजी
बता दे कि मानसून की बेरुखी से किसान मायूस हो गए थे। ऐसे में किसान अच्छी बारिश की आश लगाए हुए थे। बारिश नही होने से किसान बोनी नही कर पा रहे थे। वही शनिवार की देर रात से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। जिससे किसान काफी खुश नजर आ रहे है। साथ ही लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। लगातार बारिश होने से खेतों में पानी भर गए है।