निम्बाहेड़ा: सड़क की बदहाली फिर बनी हादसे की वजह, धीनवा टोल के पास ट्रेलर में घुसी लग्जरी कार, सड़क निर्माण में देरी पर बढ़ा आक्रोश
शनिवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा उपखंड में निम्बाहेड़ा-मंगलवाड़ सड़क की बदहाली लगातार हादसों की वजह बन रही है। सदर थाना क्षेत्र में धीनवा टोल नाके के पास चौराहे पर तेज रफ्तार लग्जरी कार पीछे से ट्रेलर में जा घुसी, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि हादसे में कार सवारों को गंभीर चोट नहीं आई। सड़क की निविदा