गभाना: चंडौस में दवा लेने जा रही महिला की नाले में गिरकर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
चंडौस से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां शुक्रवार देर शाम दवा लेने गई एक महिला की नाले में गिरकर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक कस्बा निवासी हरिओम की पत्नी उर्मिला पेट दर्द की शिकायत के चलते शुक्रवार शाम को डॉक्टर के पास गई थी। तभी उन्हें अचानक चक्कर आने के साथ उल्टियां होने लगीं। वह नाले के पास बैठी थी, तभी संतुलन बिगड़ने से नाले में गिर गई।