शाहबाद: बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी लापता, आरोपी के खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के लापता होने के मामले में थाना पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की है।पीड़ित पिता के अनुसार सोमवार को दोपहर बारह बजे उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर से बिना कुछ बताए कहीं चली गई है।