पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने रविवार रात 9 बजे सर्किट हाउस मे कांग्रेस कार्यकर्ताओ से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व सांसद प्रतापभानु शर्मा जिला प्रवक्ता अरुण अवस्थी, आनंद प्रताप सिंह सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि दुनिया भर मे जो भी सांप्रदायिक शक्ति धर्म का इस्तेमाल राजनीति मे करती उससे कट्टरता जन्म लेती है।